बिहार के सहरसा में सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन (63344) के इंजन और तीन बोगियों में अचानक आग लग गई। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के बीच RJD नेता तेजस्वी यादव ने सोनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य की खुशहाली की कामना की।
प्रशांत किशोर की बढ़त पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दी प्रतिक्रिया। कहा- शुरुआती रुझान बदलते रहते हैं, अंतिम नतीजों का इंतजार करना ही सही।
बिहार के रोहतास जिले में डेहरी डालमियानगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार की अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात शनिवार देर रात की है।
केंद्र सरकार ने राज्यों में विकास कार्यों को गति देने के लिए ₹1,09,019 करोड़ की अग्रिम राशि जारी की है, जिसमें यूपी के बाद बिहार को सबसे ज्यादा 10,845 करोड़ रुपए मिले हैं। पढ़े पूरी खबर
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में अभिषेक कुमार को प्रत्याशी बनाया है।
बिहार में गंभीर आपराधिक मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए 100 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कदम से राज्य में लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी और न्याय व्यवस्था मजबूत होगी।
बिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब नदी में गिरा, क्रेन की चेन टूटने से हुआ हादसा, 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल।
बिहार के सारण जिला स्थित पानापुर थानाक्षेत्र में परिजनों ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया और फिर उनकी शादी करा दी। हालांकि, मामला इतन सरल नहीं है।
बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी नाम के युवक की कथित पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद सियासत गरमा गई है। बुधवार को भोजपुरी सिंगर, अभिनेता और विधान-परिषद सदस्य पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की।
सीएम सम्राट ने कहा कि लालू यादव ने मुख्यमंत्री रहते लोकतंत्र को परिवार तक ही सीमित रखा। अब आवास और सुरक्षा को लेकर राजनीतिक खेल, खेल रहे हैं।
बिहार के भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में भारत भूषण तिवारी की मौत के बाद न्यायिक जांच के आदेश। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड। जानें पूरा मामला।